Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्रिमंडल विस्तार की खबरों के बीच नरोत्तम मिश्रा से मिलने पहुंची रामबाई

भोपाल : à¤•ोरोना महामारी के बीच एमपी( के सियासी गलियारों में एक बार फिर शिवराज मंत्रिमंडल की चर्चाएं जोरों पर है। माना जा रहा है कि 6 को बड़े स्तर पर मुख्यमंत्री शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते है। मंत्री बनने की दौड़ में कई भाजपा नेताओं और सिंधिया समर्थकों के नाम है। फिलहाल शिवराज की मिनी कैबिनेट में पांच मंत्री है। इसी बीच अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बसपा विधायक रामबाई(BSP MLA RAMBAI) स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से मिलने उनके निवास पहुंची है।कैबिनेट विस्तार से पहले रामबाई के यूं मंत्री से मुलाकात के कई मयाने निकाले जा रहे है, हालांकि रामबाई ने सब बातों को नकार दिया है।

Share This News :