Homeवायरल न्यूज़,
राजधानी में बढ़ता कोरोना का कहर, डाक्टरों पर लापरवाही के आरोप!

भोपाल। राजधानी में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। कोरोना महामारी संकट से निपटने के लिए शासन प्रशासन मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है, मगर शहर के कुछ चिकित्सक द्वारा काम मे लापरवाही किये जाने की खबर मिल रही है! दरअसल  कोरोना से सबसे ज्यादा जहांगीराबाद, भदभदा पुलिस लाईन, टीटी नगर इलाका प्रभावित है। भदभदा पुलिस लाईन 25 वी बटालियन परिसर में लगभग 8 से 10 पॉजिटिव मरीज भी मिल चुके है। à¤¸à¤‚क्रमित इलाके में कोरनटाइन सेंटर के रूप में परिसर में स्थित दोनों बटालियन 25वी एवं 23वी वाहिनी को चिकित्सालय परिवर्तित किया गया है। जिसके प्रभारी 25वी वाहिनी चिकित्सालय की मेडिकल ऑफिसर डॉ. रचना गुप्ता को नियुक्त किया गया है। साथ ही उनके सहयोगी स्टाफ को रखा गया है। लेकिन जानकारी के मुताबिक प्रभारी चिकित्सक एवं  डॉ. पुष्पेन्द्रसिंह, स्टोरकीपर आरक्षक मुनेश यादव समय पर उपस्थित नही हो रहे है। लोगों का आरोप है, की चिकित्सा प्रभारी कोरोना बचाओं और रोकथाम के लिए काम नही कर रहे है। साथ ही 25 वी वाहिनी द्वारा उमाशंकर शिवहरे को कोरोना रोकथाम के लिए निरीक्षक बनाया गया है, लेकिन वह भी मोनिटरिंग नही कर पा रहे है। 
इनका कहना:- 
डॉक्टर ठीक तरह से काम नही कर रहे है। 25वी वाहिनी परिसर में सेनेटाइजेशन नही किया गया है। और न ही किसी को मास्क दिए गए। एक बार ही डॉक्टर आए थे, उसके बाद कोई भी डॉक्टर नही आए और न ही कोई टीम यहाँ आई है। 
आर. सिंह
निवासी, 25वी वाहिनी, परिसर

आरोप गलत है, हम प्रतिदिन लोगों की स्क्रीनिंग कर रहे है। सफाई और सेनेटाइजेशन भी किया जा रहा है। अभी  25वी और 23वी वाहिनी परिसर में 6 लोगों को कोरोना पुष्टि की गई थी, और अभी अन्य लोगों की भी जांच भेजी गई है। 
डॉ. रचना गुप्ता 
चिकित्सक

-अंकित पचौरी

Share This News :