Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शिवराज सिंह चौहान की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को खरी-खरी

मध्य प्रदेश में लगातार हॉर्स ट्रेडिंग(Horse Trading) के बीच कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप करती हुई नजर आई. बीते दिनों कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा था. तो आज शिवराज सिंह चौहान ने भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसा है. साथ ही साथ शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh) ने सिंधिया समर्थक विधायक मंत्रियों का शुक्रिया भी अदा किया है जिन्होंने मध्य प्रदेश के सत्ता परिवर्तन में मुख्य भूमिका निभाई. ट्विटर के माध्यम से शिवराज सिंह ने कमलनाथ पर खूब निशाना साधा.

जानिए शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा:-

 

पिछली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में त्राही-त्राही मचा दी थी। भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार को उखाड़ फेंकने में मदद करने वाले ही असली लीडर, असली हीरो होते हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ऐसे नेता है, जिन्होंने प्रदेश का हित सर्वोपरि रखा और भ्रष्ट सरकार से अपने साथियों समेत किनारा किया।

मैं मेरे उन सभी साथियों का भी सम्मान करता हूँ, जिन्होंने कमलनाथ जी की स्वकेंद्रित बँटाधार सरकार को गिराने के लिए और प्रदेश की उन्नति के लिए अपनी-अपनी राजनीतिक कारकिर्दगी को दाँव पे लगा दिया! सारे पदों को त्याग दिया! अति कठोर निर्णय लिए और उस पर अडिग रहे।

सरकार बनाने और चलाने के लिए प्रजा हित को सर्वोपरि रखना पड़ता है।

जो प्रदेश के मुखिया प्रजा को छोड़ एक परिवार की पूजा में लिप्त रहते हैं, वो कभी जनता की सरकार बना नहीं सकते और अगर गलती से कभी बना भी लें तो ज़्यादा दिन चला नहीं सकते।

ये जो पब्लिक है वो सब जानती है..

Share This News :