Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम ने लगाई यह अर्जी , यहाँ किया पूजन

ग्वालियर.मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra ) अब शिव-नारायण की शरण में हैं. प्रदेश को कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने भोले भंडारी और लक्ष्मीनारायण के दरबार में अर्जी लगायी. लोगों को कोरोना से लड़ने की सलाह दी और गांव वालों को सेनेटाइजर का उपयोग करना सिखाया.

प्रदेश के गृह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर में भितरवार के धूमेश्वर महादेव मंदिर में धूमेश्वर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजन किया. इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने धूमेश्वर महादेव से प्रदेश में कोरोना से मुक्ति की कामना की. यहां से मिश्रा अपने गृह नगर डबरा रवाना हो गए और वहां लक्ष्मी नारायण मंदिर में माथा टेका. पूजापाठ के बाद डॉ मिश्रा ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याएं निपटारे के निर्देश दिए.

Share This News :