Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कोरोना को हराने में ईश्वर भी हमारे साथ, न घबराएं: मिश्रा

डबरा. कोरोना संक्रमण से प्रदेश व देश में मुक्ति तथा सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना को लेकर रविवार को प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अंचल के प्राचीन धूमेश्वर मंदिर स्थित भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। उन्होंने विधि विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।

दरअसल अपने डबरा प्रवास के दौरान रविवार को सुबह के समय प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री धूमेश्वर धाम पर पहुंचे। यहां डॉ. मिश्रा ने मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का सबसे पहले जलाभिषेक किया। इसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश व देश में चल रहे कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने के अलावा सुख समृद्घ को लेकर प्रार्थना की। उन्होंने मौजूद लोगों से भी कहा कि कोरोना के संक्रमण को हराने में ईश्वर भी हमारे साथ है इसलिए घबराने की कोई जरुरत नहीं है।

डॉ. नरोत्तम ने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए डयूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारी अपना बखूबी कर्तव्य निभा रहे हैं। भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के साथ ही डॉ. मिश्रा ने लोगों की सुरक्षा में डयूटी पर तैनात डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी और पुष्पवर्षा कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा के लिए यह सभी लोग अपनी जान तक की परवाह न करते हुए अपना कर्तव्य बखूबी निभा रहे हैं। इसलिए हम सभी का भी फर्ज बनता है कि लॉक डाउन का पालन करते हुए घर ही पर ही रहें। इस अवसर पर एसडीएम केके सिंह गौर, एसडीओपी शैलेंद्र सिंह जादौन, तहसीलदार कुलदीपक दुबे, थाना प्रभारी केडी कुशवाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This News :