Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
ईमानदारी के रास्ते पर चल पड़ा है देश, बेईमान शिकंजे में आएंगे: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अब देश ईमानदारी के रास्ते पर चल पड़ा है। बेईमानों की खैर नहीं। वे दो-चार महीने के अंदर कानून के शिकंजे में आकर ही रहेंगे। खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर रविवार को बहराइच में नहीं उतर सका। परिवर्तन रैली में उमड़ी भीड़ को मोदी ने मोबाइल फोन संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने सपा और बसपा पर हमला करते हुए कहा कि एक-दूसरे के विरोधी रहे ये दल नोटबंदी के खिलाफ एक साथ हो रहे हैं। नोटबंदी से इन दोनों दलों को क्या कठिनाई हो रही है, यूपी की जनता भलीभांति जानती है। सपा सरकार को निशाने पर लेते हुए मोदी ने कहा कि यूपी में लोग गुंडाराज से परेशान हैं। प्रदेश सरकार गुंडो की रक्षक बनी हुई है। उनके पास सूचना है कि पुलिस वाले भी गुंडों का समर्थन करते हैं। इस सरकार को अब खत्म ही करना पड़ेगा। 

अमौसी से ही दिल्ली लौटे
हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष ने हेलीकॉप्टर को खराब मौसम की वजह से उतरने की इजाजत नहीं दी। उसके बाद मोदी ने भाजपा के प्रान्तीय अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य से बात की और मोबाइल फोन से सम्बोधन देने का फैसला किया। रैली को मोबाइल फोन से संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री अमौसी एयरपोर्ट से हवाई जहाज से दिल्ली वापस लौट गए।

हेलीकॉप्टर नहीं उतरने की जांच होगी
बहराइच में प्रधानमंत्री नरेन्द्र  à¤®à¥‹à¤¦à¥€ का हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाने के मामले की जांच होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने हेलीकॉप्टर नहीं उतरने के मामले में शासन और प्रशासन पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिकारी सपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। 

Share This News :