Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
अब तक की सबसे अनोखी पहल गृह मंत्री मिश्रा द्वारा

भोपाल: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज पुलिस मुख्यालय में ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित होने के चलते शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. गृह मंत्री बनने के बाद नरोत्तम मिश्रा आज पहली बैठक लेने PHQ पहुंचे थे. भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

 à¤¨à¤°à¥‹à¤¤à¥à¤¤à¤® मिश्रा ने PHQ को निर्देश दिए हैं कि आने वाले समय में पुलिस पीड़ितों के घर जाकर FIR लिखेगी. उन्होंने कहा कि इसमें डायल 100 की मदद ली जाएगी. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अधिकारियों को इस व्यवस्था को बनाने पर काम शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से ऐसे अपराधों की कैटेगरी बनाने के लिए कहा है जिनमें घर जाकर FIR लिखी जा सके.

Share This News :