Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
MP में प्लाज्मा थैरेपी से ठीक हुए पहले 3 मरीज, स्वास्थ मंत्री ने कहा

भोपाल/ मध्य प्रदेश में तेजी से पैर जमा रही कोरोना महामारी के बीच इसके उपचार को लेकर राहत की बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पहली बार प्लाज़मा थैरेपी की मदद से तीन संक्रमित मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। मध्य प्रदेश में इस पद्धति से इलाज का ये पहला ट्रॉयल था, जो पूरी तरह सफल रहा। मध्य प्रदेश के स्वास्थ एवं गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार रात को प्लाज्मा थैरेपी की मदद से ठीक होकर घर लौटने वाले तीनों मरीजों से वीडियो कॉलिंग के जरिये बातचीत करके उनका हौसला बढ़ाया।

Share This News :