Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शिवराज की नज़रो से क्या यह छुप पायेगा

शिवराज सरकार की टेढ़ी नज़र कमलनाथ सरकार के दौरान हुए तबादला उद्योग पर है और वो कमलनाथ सरकार के 13 महीने के कामकाज की जांच करने के मूड में है. खासतौर से कांग्रेस सरकार के आखिरी 6 महीने में हुए फैसलोंं की जांच कराने की तैयारी कर रही है. सरकार को आशंका है कि सत्ता जाने के पहले तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने गलत तरीके से फैसले लेकर भ्रष्टाचार (Corruption) को बढ़ावा दिया.

बीजेपी सरकार को आशंका है कि कमलनाथ सरकार में हुए फैसलों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है. जबकि शिवराज मंत्रिमंडल की शुक्रवार को हुई अनौपचारिक बैठक में इस मुद्दे को लेकर चर्चा की गई. बैठक में इस बात का सुझाव आया कि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर की समिति बनाकर पूरे मामले की पड़ताल की जाए. यदि जांच में तथ्य सही पाए जाते हैं तो उन तथ्यों के आधार पर मौजूदा सरकार पिछली सरकार के खिलाफ एफआईआर तक कर सकती है.

Share This News :