Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए संकेत

भोपाल: शिवराज सरकार कमलनाथ के 15 महीने के मुख्यमंत्रित्व काल में हुए कामकाज की जांच कराने के मूड में है. खासतौर पर कांग्रेस सरकार के आखिरी 6 महीने के फैसलोंं की जांच कराई जा सकती है. मध्‍य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसके संकेत दिए हैं. उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कहा कि कांग्रेस शासनकाल में वल्लभ भवन भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था.गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचारों की जांच होगी. इसके लिए मैं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ग्रुप ऑफ मिनिस्टर की समिति बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा, 'पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मध्य प्रदेश में तबादला उद्योग पनपा था. इसमें बड़े स्तर पर लेनदेन किया गया था. इसके अलावा आखिरी समय में लिए गए फैसलों में भी भ्रष्टाचार होने की संकेत मिले हैं. ऐसे में अब शिवराज सरकार चाहती है कि पूरे मामले की जांच कर तथ्यों का पता लगाया जाए.'

Share This News :