Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृहनगर डबरा में.....

ग्वालियर. कोरोनावायरस का संक्रमण मध्यप्रदेश 42 जिलों में पहुंच गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा के गृह नगर डबरा में पहले कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के दो दिन बाद रिपोर्ट पॉजिटव आई है। ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि डबरा निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग गंगाराम को जयारोग्य अस्पताल में 9 मई को भर्ती कराया गया था। जहां उनकी 10 मई को मृत्यु हो गई थी। जांच में पता चला कि उन्हें पहले से हाइपरटेंशन, हार्टडिजीज, शुगर आदि की बीमारियां थी।कोरोना के संक्रमण के भी लक्षण थे।मामला सामनेआने के बादक्षेत्र को कंटेनमेंट कर सीलकर दिया गया।उनकी संपर्क हिस्ट्री औरसंक्रमण के सोर्स की भी जानकारी की जा रही है।

 

जिला प्रशासन ने डबरा एसडीएम को सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। डबरा में पहला संक्रमित मामला सामने आने के बाद यहां बुजुर्गके निवास के आसपास के तीन किलोमीटर क्षेत्र को कंटेनमेंट घोषित कर दिया गया है। परिजनऔर उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग गंगाराम की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। वे बीमार थे और करीब एक महीने से घर से बाहर नहीं निकले थे।

 

42 जिलों में पहुंचा कोरोना का संक्रमण

 

इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, खरगोन, धार, रायसेन, बुरहानपुर, खंडवा, मंदसौर, देवास, होशंगाबाद, नीमच, बड़वानी, ग्वालियर, रतलाम, मुरैना,आगरमालवा, विदिशा, सागर, शाजापुर, छिंदवाड़ा, श्योपुर, भिंड, सतना,अलीराजपुर, अनूपपुर, हरदा, शहडोल, शिवपुरी, टीकमगढ़, रीवा, डिंडोरी,अशोकनगर, झाबुआ, सीहोर, बैतूल, गुना, पन्ना, मंडला, सिवनी और सीधी।

 

अब तक 11149 का किया सर्वे

 

लॉकडाउन होने के बाद प्रशासन द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर सर्दी खांसी की समस्या से पीड़ित लोगों जानकारी जुटाने के लिए डोर-टू- डोर सर्वे शुरू किया था। इस सर्वे में प्रशासन अभी तक 11149 परिवारों का सर्वे करा चुका है।

शहरी क्षेत्र में से बाहर आए लोगों में संदेह के आधार पर डबरा में ही 42 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग की जा चुकी है, जिसमें से सभी के जांच रिर्पोट निगेटिव आई है। वहीं करीब 1503 लोगों को बाहर से आने पर होम क्वारेंटाइन किया गया,जिसमें से 996 लोगों की क्वारैंटाइन की अवधि समाप्त हो चुकी है। वहीं 507 लोगों की क्वारैंटाइन की अवधि चल रही है।

Share This News :