Homeslider news,
अरुणाचल में कांग्रेस को जबर्दस्त झटका, मुख्यमंत्री सहित 43 विधायक बागी हुए

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को आज उस वक्त जबर्दस्त झटका लगा जब उसके केवल एक विधायक को छोड़कर मुख्यमंत्री पेमा खांडू सहित इसके सभी विधायक पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश (पीपीए) में शामिल हो गए। सूत्रों ने बताया कि खांडू कांग्रेस के 43 विधायकों के साथ पीपीए में शामिल हो गए और सरकार को वस्तुत: पीपीए सरकार में तब्दील कर दिया।

दो महीने पहले कांग्रेस सरकार की बहाली के घटनाक्रम के बाद खांडू राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। कांग्रेस के साथ अब केवल एक विधायक नबाम तुकी बचे हैं। कांग्रेस ने पार्टी में बगावत को नियंत्रित करने के प्रयास के तहत जुलाई में तुकी की जगह खांडू को मुख्यमंत्री बनाया था।

Share This News :