Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
Lockdown 4.0 के लिए मध्य प्रदेश की जनता ने दिए ढेरों सुझाव, जानिए सरकार को क्या-क्या मिली सलाह

भोपाल. लॉकडाउन 4.0 (Lockdown 4.0) के लिए सुझाव देने का वक्त खत्म हो गया है. मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से लेकर आम जनता तक से लॉकडाउन पर सुझाव (Suggestions) मांगे थे. इन सभी सुझावों को प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा और इन्हीं के आधार पर 17 मई के बाद लॉकडाउन 4.0 का स्वरूप तय होगा. दरअसल राज्य सरकार ने आम लोगों से लॉकडाउन 4.0 को लेकर सुझाव मांगे थे. इसके तहत ऑनलाइन या फिर सीधे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों तक लोग अपने सुझाव दे सकते थे. मंगलवार रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के देश के नाम संबोधन के बाद राज्य सरकार ने लोगों से सुझाव लेने का सिलसिला शुरू कर दिया था जो बुधवार को खत्म हो गया. इस दौरान सरकार को लॉकडाउन के स्वरूप को लेकर कई तरीके के सुझाव मिले हैं.

 

क्या-क्या मिले सुझाव

 

1- सरकार को एक सुझाव फीवर क्लीनिक खोलने का मिला है ताकि अगर स्वास्थ्य अमला किसी व्यक्ति का टेस्ट ना कर पाए तो वो व्यक्ति खुद उस क्लीनिक पर पहुंचकर अपनी जांच करवा सकता2- रेड जोन वाले जिलों में भी कंटेनमेंट एरिया को छोड़कर बाकी जगहों पर गतिविधियों को शुरू किए जाने का सुझाव.

3- उज्जैन और इंदौर संभाग के कलेक्टरों ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाए जाने का सुझाव दिया.

4- कुछ कलेक्टरों ने गाड़ियों को चलाने के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने का सुझाव दिया है.

5- ग्रामीण इलाकों में सभी गतिविधियां शुरू करने का सुझा6- कुछ सुझाव रियायत के साथ लॉकडाउन को अभी जारी रखने के भी मिले हैं.

 

मंत्री लेते रहे दिनभर सुझाव

आम जनता से ऑनलाइन सुझाव लेने के अलावा सरकार के सभी पांच मंत्री- नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत और मीना सिंह दिन भर लोगों के सुझाव लेते रहे. मंत्रियों ने जिलों के कलेक्टर के अलावा वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी सुझाव लिए. यह सभी सुझाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भेजे गए हैं और अब मुख्यमंत्री की ओर से इन सुझावों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भेजा जाएगा.व. है.

Share This News :