Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
उपचुनाव के लिए दोनों पार्टियों ने चुन लिए हैं उम्मीदवार, एक तरफ कांग्रेस कि वापसी और दूसरी तरफ सिंधिया का वर्चस्व

 

मध्य प्रदेश में सियासी उठापटक के बाद उपचुनाव होने हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते उपचुनाव लगातार और बार-बार टहल रहे। लेकिन इसके बावजूद दोनों ही पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। यहां तक कि कुछ दावेदार तो कोरोना का प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं और साथ में ही अपने चुनावी रणनीति भी तैयार कर रहे हैं यानी कि एक पंथ और दो काज कर रहे हैं।

 

सिंधिया के क्षेत्र कि 16 सीटें

 

अगर ग्वालियर-चंबल संभाग की बात करें तो वहां 16 सीटें ऐसी हैं जिन पर उपचुनाव होने हैं। यह सारी सीटें सिंधिया गुट के समर्थकों की मानी जाती हैं। हालांकि जौरा विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो वह सीट पहले कांग्रेस के पास थी और पूर्व विधायक बनवारी लाल शर्मा के मौत के बाद यह सीट खाली हुई थी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ग्वालियर-चंबल संभाग के 16 सीटों में से 15 सीटों पर भाजपा उन्हीं 15 विधायकों को टिकट देगी जो पहले कांग्रेस में रहते हुए जीते थे। क्योंकि ऐसा तय माना जा रहा है कि जो पहले जीते थे वह कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के बावजूद श्रीमंत ज्योतिराज सिंधिया की अगुवाई में एक बार फिर जीतेंगे। इनके अलावा वे विधायक भी जिन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामा है वह भी अपने टिकट को लेकर निश्चित दिखाई दे रहे हैं।

Share This News :