Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिया बड़ा फैसला , ज्योतिरादित्य सिंधिया की मांग हुई पूरी

शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने किसानों के लिया एक बड़ा फैसला लिया है| सरकार ने चना(Chna) और सरसों(Srso) की खरीदी की सीमा प्रति हेक्टेयर 20 क्विंटल करने का निर्णय लिया है। अब प्रदेश में पंजीकृत पांच लाख 30 हजार किसानों को फायदा मिलेगा। पिछले दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कृषि मंत्री कमल पटेल(Kamal patel) को पत्र लिखकर किसानों के हित में यह मांग की थी| सिंधिया की मांग को मानते हुए सरकार ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए|

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह(Shivraj SIngh) ने कहा कि सरकार किसानों को लाभ पहुँचने के लिये ,तथा उनके हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि इस निर्णय से किसानों को प्रति हेक्टेयर अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा। बताया जा रहा है कि इस वर्ष रबी की फसलों का बहुत उत्पादन हुआ है। प्रति हेक्टेयर उत्पादकता में वृद्धि को देखते हुए किसानों को लाभान्वित करने के लिये सरकार ने पांच क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपार्जन में वृद्धि की है। अब प्रदेश में पंजीकृत 5 लाख 30 हजार किसानों को फायदा मिलेगा। चना के विक्रय से लगभग 325 करोड़ रुपये और सरसों के विक्रय से लगभग 146 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ किसानों को होगा।

Share This News :