Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पूर्व सीएम कमलनाथ एक साल से हैं क्वारंटाइन" - गृह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा

कांग्रेस सरकार में लिए गए फैसलों की समीक्षा के लिए शिवराज सरकार ने ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन किया है, तीन सदस्यीय ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने शुक्रवार को हुई बैठक में विभागों में जारी टेंडर्स की सूची तलब करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिन विभागों में जारी हुए टेंडर्स की सूची मांगी गई है। उसमें पीडब्लूडी, पीएचई, जल संसाधन, महिला बाल विकास विभाग शामिल है, साथ ही इस दौरान जो फैसले लिए गए उनकी सूची अगली बैठक में पेश करने के लिए कहा है।

गृह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर भी निशाना साधा, नरोत्तम ने कहा कि इंदौर, भोपाल और उज्जैन में कोरोना संक्रमण के जो हालात है वो नहीं होते यदि कमलनाथ सरकार एक महीने पहले एक्टिव होती। वो एक साल से क्वारंटाइन रहे,अगर एक्टिव होते तो नतीजे दूसरे होते।

Share This News :