Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा इंदौर का जो हाल है वो ........ के कारण

भोपाल। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना संक्रमण के लिए जमाती और कमलनाथ सरकार जिम्मेदार है। यह कहना है प्रदेश के गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का। मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में कोरोना संक्रमण फैलने का कारण जमातीयों को बताया है। उन्होनें कहा कि कमलनाथ सरकार को आईफा, जैक्लीन और सलमान की चिंता थी इसलिए प्रदेश में कोरोना संक्रमण की यह स्थिति बिगड़ी है। उन्होनें कहा कि अब मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है।

Share This News :