Home > राज्यो से ,slider news,
प्रियंका का CM योगी को पत्र , हमें 1000 बसें चलाने की अनुमति दें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर 1000 बस चलाने की अनुमति मांगी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि अलग-अलग हादसों में उत्तर प्रदेश में अबतक 65 मजदूरों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है जोकि कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या से भी अधिक है। प्रियंका गांधी ने यह पत्र तब लिखा है जब औरैया में हुए एक हादसे में 25 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

कांग्रेस महासचिव ने अपने पत्र में लिखा है कि लाखों की संख्या में उत्तर प्रदेश के मजदूर देश के कोने-कोने से पलायन कर वापस लौट रहे हैं। लगातार सरकार द्वारा की गई घोषणाओं के बावजूद पैदल आ रहे इन मजदूरों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचने की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। प्रदेश में अबतक 65 मजदूरों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है जोकि कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या से भी अधिक है।

Share This News :