Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
तो "मंत्री" नहीं बनाए जाने के बाद "भाजपा के ये दिग्गज" हो जाएंगे कांग्रेस में शामिल? 5 जिलों में फंसे पेंच...!

मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट (Shivraj Cabinet) के विस्तार को लेकर अटकलें तेज़ हैं। लेकिन पार्टी में बढ़ रही अंधुरनी अनबन ने सरकार को दिक्कत में डाल दिया हैं। दरअसल, भाजपा (BJP) के सामने इस समय सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस (Congress) छोड़ भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के समर्थकों को एडजस्ट करने की हैं।

 

मालूम हो कि मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटे (Vidhansabha Seats) हैं। इस हिसाब से मध्यप्रदेश में केवल 34 मंत्री बन सकते हैं। ये माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया के 8 नेता और मंत्री बन सकते हैं जबकि 2 मंत्री बनाए जा चुके हैं। ऐसे में भाजपा का गणित बिगड़ता हुआ नज़र आ रहा हैं।भाजपा में भी कई दिग्गज ऐसे है जो मंत्री बनने के दावेदार है लेकिन सिंधिया कोटे से आए पूर्व विधायको (MLA) के कारण उनका पत्ता कट सकता हैं।

 

बता दे कि कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) को लेकर सबसे बड़ी मुश्किलें 5 जिलों में है। सागर (Sagar), रीवा (Rewa), ग्वालियर (Gwalior), मंदसौर (Mandsore) और इंदौर (Indore) में जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण बैठने में भाजपा को दिक्कत हो रही हैं।

इंदौर जिले में तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) अभी मंत्री हैं। उनके अलावा, ऊषा ठाकुर, मालिनी गौड़ और रमेश मेंदोला भी दावेदार हैं। ऐसे में अगर किसी एक को मंत्री बनाया जाता है तो नाराजगी बढ़ सकती हैं।

Share This News :