Home > राज्यो से ,slider news,
कांग्रेस ने लिया बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक सहित आठ नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

कोरोना वायरस के संकट के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस में सियासी घमासान जारी है। कांग्रेस ने ज्योतिरादित्या सिंधिया के समर्थक आठ नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसमें पूर्व विधायक सहित कई नेता शामिल हैं।कांग्रेस पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौधरी, उनके भाई बलराम चौधरी, राम कलाबाई चौधरी, पूर्व विधायक गणपत पटेल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता थोरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलराम थोरी, हरीश देवालिया और राजेन्द्र पंचोली को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। ये सभी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक बताए जा रहे हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, संगठन में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कई और समर्थक नेता है, जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, अभी सिर्फ आठ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इन सभी नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने का आरोप है। यह कार्रवाई जिला अध्यक्ष श्याम होलानी की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह ने की है।

Share This News :