Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
CM शिवराज बोले, श्रमिक ओवरलोड ट्रकों में दिखें तो करें ये काम

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टरों को ओवरलोड ट्रकों से जाते श्रमिकों को उतारकर दूसरे वाहनों से भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मप्र में प्रवासी अन्य राज्यों के मजदूरों को भी मनरेगा में काम देने और दो माह का राशन मुफ्त उपलब्ध कराने को कहा है। चौहान शनिवार को मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना की स्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे।

चौहान ने कलेक्टरों से कहा है कि सीमा पर श्रमिकों की स्क्रीनिंग जरूर कराएं और प्रदेश में फंसे अन्य प्रदेशों के श्रमिकों को सीमा तक छोड़ने, खाने और चाय-नाश्ते की व्यवस्था करें। पन्ना जिले की समीक्षा करते हुए चौहान ने सावधानी बरतने को कहा है। यहां एक मरीज था, जो ठीक होकर घर चला गया है।

समीक्षा में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में मनरेगा के तहत 20 लाख श्रमिकों को काम दिया जा रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने मप्र में प्रवासी अन्य प्रदेशों के श्रमिकों को मांगने पर काम देने और दो माह का राशन निशुल्क देने के निर्देश दिए साथ ही मनरेगा के तहत कुछ काम बारिश में भी चलाने को कहा है। कोरोना के रिकॉर्ड 5828 टेस्ट बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 5828 कोरोना टेस्ट हुए हैं। इनमें से 3924 टेस्ट प्रदेश के 14 लैबों में हो रहे हैं। 1904 राज्य से बाहर भेजे गए हैं। वही कोरोना टेस्ट की दो मशीनें इंदौर व भोपाल में आ गई हैं। अब राज्य से बाहर सेंपल भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 3.04 लाख ई-पास बनाए प्रमुख सचिव संजय दुबे ने बताय कि विभिन्न स्थानों पर आने-जाने के लिए 3 लाख 4 हजार 544 ई-पास जारी किए गए हैं। अब ई-पास के लिए काफी कम कॉल आ रहे हैं।हैं।

Share This News :