Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सच्चाई,अच्छाई व्यर्थ नहीं जाती: मंत्री डॉ. मिश्रा

दतिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर एक नागरिक की चिंता करते हैं। इस भीषण परिस्थिति में सभी को भोजन, आने-जाने की व्यवस्था एवं व्यवसाय की व्यवस्था की जा रही है। कोरोना महामारी ने कई देशों की तस्वीर ही बदल दी, लेकिन आपके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश को इस कोरोना महामारी से टूटने नहीं दिया है। भारत देश जिस ऊंचाई पर था उसी ऊंचाई पर ही खड़ा है। देश को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। मन की सच्चाई और अच्छाई कभी व्यर्थ नहीं जाती इसलिए आप लोग प्रधानमंत्री मोदी का सहयोग करें। लॉकडाउन का पालन कर स्वस्थ व सुरक्षित रहें। यह बात शनिवार को जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित करते हुए गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही।

 

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मिश्रा शनिवार को दोपहर 2 बजे दतिया पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद डाॅ. मिश्रा दतिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पूर्व जनपद अध्यक्ष विशंबर बलदाऊ यादव के बुंदेलखंड अस्पताल का लोकार्पण किया। तत्पश्चात बस्ती में पहुंचकर राशन सामग्री कावितरण किया।

डॉ. मिश्रा ग्राम मुरैरा भी पहुंचे और यहां गरीबों को राशन सामग्री का वितरण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष योगेश सक्सेना, विपिन गोस्वामी, कालीचरण कुशवाह, हड्‌डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, अमित महाजन, समाज सेवी बलदेव राज बल्लू, डॉ. राजू त्यागी, सतीश यादव, जीतू कमरिया, वीर सिंह यादव, मुकेश यादव, अतुल भूरे चौधरी, सनत पुजारी आदि मौजूद रहे।

Share This News :