Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
अतिथि विद्वानों ने मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को ज्ञापन सौंपा

अतिथि विद्वान मोर्चा के संयोजक डॉ. सुरजीतसिंह भदौरिया ने 5 साथियों के साथ गृह व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से उनके निवास डबरा में शनिवार को मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें उच्च न्यायालय ने पीएससी चयनित सहायक प्राध्यापक चयन सूची को निरस्त कर दिया है। इसलिए चयन सूची शून्य घोषित होने से उनके स्थान पर फॉलेन आउट अतिथि विद्वानों को यथास्थिति के आदेश दिए जाने व मार्च से औसत मानदेय देने का जिक्र है। कोरोना वैश्विक महामारी के बाद नियमितीकरण की प्रक्रिया को पूरा करने का उल्लेख भी किया गया है। इस पर मंत्री ने तुरंत एक्शन लेते हुए आयुक्त उच्च शिक्षा को फोन लगाया और फॉलेन आउट अतिथि विद्वानों को यथास्थिति आदेश देने के संबंध में कहा। उन्होंने यह भी कहा कि आपका नियमितीकरण जरूर होगा। इस संबंध में काम शुरु हो गया है।

Share This News :