Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
लिकर एसोसिएशन ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा से की मुलाकात , यह रहीं बड़ी बातें

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा(Dr. Narottam Mishra) से आज सुबह मध्यप्रदेश लिकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर मांग-पत्र सौंपा। डॉ. मिश्रा ने इन सदस्यों के विचारों को गंभीरतापूर्वक पूर्वक सुनने के बाद उन्हे आश्वस्त किया कि उनकी मांगों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया जाएगा। लिकर एसोसिएशन को राहत दिये जाने के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज चौहान से चर्चा उपरांत निर्णय लिये जायेंगे। इस मामले में डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमें कोरोना के साथ जीना सीखना होगा। आपकों बता दें बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त अनुराग जैन, प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर मनोज गोविल भी मौजूद रहे

 

 

Share This News :