Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कोरोना संकट के बीच गृह मंत्री डॉ मिश्रा का बड़ा फैसला

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बाढ़ की आशंका को देखते हुए होमगार्ड सैनिकों की सेवाएं निरंतर रखने का निर्णय लिया है।

 

मिडिया से चर्चा में डॉ.मिश्रा ने बताया कि कोरोना संकट के दौरान होमगार्ड सैनिक क्वारंटाइन सेंटरों में मुस्तैदी के साथ काम कर रहे हैं। आगामी समय में भी इनकी सेवाएं बाढ़ प्रबंधन में ली जाएंगी। इसके मद्देनजर सेवा बाध्यकाल को स्थगित कर दिया है। एक जून से दिसंबर तक सर्विस ब्रेक स्थगित रहेगी और भविष्य में भी होमगार्ड के हित में सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लिया जाएगा।

Share This News :