Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृह मंत्री ने किया ऐसा काम , पुलिस भी रह गई हैरान ..

मध्य प्रदेश के गृह और स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभालने के बाद लगातार अपने नवा चारों को लेकर सक्रियता बनाए डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को कुछ ऐसा किया जिसे पुलिस के जवान खुशी से हैरान रह गए दरअसल इस समय पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है और कोरोना के कारण लगातार ड्यूटी ने पुलिसकर्मियों को थकान से बेहाल कर दिया है ऐसे में रविवार को ड्यूटी कर रहे जवान उस समय हतप्रभ रह गए जब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा उनके बीच पहुंचे और उनकी थकान उतारने के लिए अपने हाथों से उन्हें सत्तू पिलाया। इतना ही नहीं मंत्री जी ने खुद भी उन लोगों के साथ बैठकर सत्तू पिया और उनके परिवार जनों का हालचाल जाना। मंत्री जी के स्नेहिल व्यवहार से पुलिसकर्मी भारी अभिभूत थे और उनका कहना था कि पहली बार उनकी जिंदगी में ऐसा हुआ है जब सरकार के एक मंत्री ने उन्हें इतना महत्व दिया है।

Share This News :