Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री डॉ मिश्रा ने दी खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रदेश में 14 लाख 93 हजार किसानों से अब तक 1 करोड़ 14 लाख 98 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है, ये कहना है प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का गेहूं खरीदी के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में अब तक का सबसे ज्यादा गेहूं उपार्जन इस सीजन में हुआ है। वहीं उन्होंने बताया कि 11 लाख किसानों को 13 हजार 177 करोड़ का सरकार ने भुगतान कर दिया है सरकार ने 96 लाख 72 हजार मीट्रिक टन गेहूं गोदामों तक पहुंचा दिया है और लगातार खरीदी जारी है। जिससे प्रदेश में मौसम बदलने से भी किसानों को नुकसान नहीं होगा।

Share This News :