Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- कोरोना तो अब ....

भोपाल: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि राज्य कोरोना नियंत्रण की दिशा में लगातार बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन और जनता कर्फ्यू की वजह से मध्य प्रदेश कोरोना से लड़ने की बेहतर स्थिति में है. 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राज्य में कोरोना का चक्र तोड़ना बहुत जरूरी है. स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात पर संतुष्टि जताई कि मध्य प्रदेश में कोरोना के नए आंकड़ों में कमी हो रही है. उन्होंने सोमवार के आंकड़े का हवाला देते हुए ​कहा, 'आज 194 नए केस मिले हैं, आंकड़ा 200 के नीचे आ गया है.'

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसेज के मुकाबले ठीक होने वालों की तादात ज्यादा हो गई है. उन्होंने सोमवार के आंकड़ों के हिसाब से कहा ​कि राज्य में ​कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 2988 है, जबकि डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 3571 पहुंच गई है.

Share This News :