Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कैबिनेट का विस्तार जल्द, पुरानी टीम को मौका दे सकते हैं शिवराज

शिवराज कैबिनेट (Shivraj Cabinet) के विस्तार की तैयारी अंतिम चरण में पहुँच चुकी है| मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD SHarma) और संगठन महामंत्री सुहास भगत (Suhas Bhagat) के बीच मंगलवार को देर रात चर्चा हुई| कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम शिवराज सिंह चौहान दो-तीन दिन में दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं, जहां से मंजूरी मिलते ही कौन कौन मंत्री बनेगा यह तय हो जायेगा| 

Share This News :