Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जोरदार वार

भोपाल: मध्य प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर सहकारी बैंकों के माध्यम से फिर से लोन देने की सुविधा शुरू की है। सरकार द्वारा दोबारा शुरू की गई इस व्यवस्था से किसान बैंक जा कर सीधे लोन ले सकेंगे।

उन्होंने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार ने बैंकों के बर्बाद होने का भ्रम फैलाकर किसानों को भी चिंतित कर दिया था।

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री मिश्रा ने पूर्व सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की कमलनाथ सरकार में बैंक बर्बाद हो गए है कह कर भ्रम फैलाया था, लेकिन सच्चाई सबके सामने है। कांग्रेस की सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज की योजना बंद कर दी थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिर योजना चालू कर दी है।

Share This News :