Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
अब यह लोग भी होंगे क्वारैनटायन : नरोत्तम मिश्रा

भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के गृह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा कि प्रदेश के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी. इसमें जिन यात्रियों के संक्रमित होने का संदेह होगा, उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटाइन सेंटर (Quarantine Center) में रखा जाएगा. गौरतलब है कि केंद्र सरकार एक जून से रेल सेवा शुरू करने जा रही है.मिश्रा ने शुक्रवार को बताया कि एक जून से रेल सेवा शुरू होने के बाद राज्य में 15 ट्रेनों का ठहराव होगा. सेवाएं बहाल होने पर रेल आवागमन संबंधी केन्द्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं.उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग और अन्य प्रबंधों के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. जांच में जिन यात्रियों के संक्रमित होने का संदेह होगा, उन्हें 14 दिन के लिए पृथक केंद्र में रखा जाएगा. जो यात्री पृथक केंद्र में रहने से इनकार करेंगे तो उन्हें खुद के खर्चें पर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित निजी होटलों में क्वारंटाइन रखा जाएगा.

Share This News :