Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री मिश्रा के तीखे तेवर , दिखाई नाराज़गी , दी चेतावनी

मंत्री ने अधिकारियों से कहा अगर जनता को 4 दिन में मिलेगा पानी तो आपके लिए भी होगी वही व्यवस्था

कलेक्ट्रेट में हुई नियमित पेयजल सप्लाई के संबध में बैठक, नपा के जिम्मेदारों पर दिखाई मंत्री ने नाराजगी

दतिया। शहर की जनता पानी के लिए क्यों परेशान है। शहर में नियमित पानी की सप्लाई क्यों नहीं हो रही है। इस संबंध में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात ग्रह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पेयजल संबंधी बैठक में नपा अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कही।

Share This News :