Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री का बड़ा बयान , सभी ने कहा सही ....

भोपाल। चिरायु अस्पताल से सोमवार को पहली बार एक साथ 108 योद्धा कोरोना वायरस को मात देकर डिस्चार्ज हुए। स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया, इस मौके पर चिरायु अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर अजय गोयनका चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहा। वंदे मातरम् का गायन हुआ। इस दौरान स्वास्थ मंत्री मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना इंदौर से फैला है। दुबई से इंदौर फ्लाइट नहीं आई होती तो कोरोना नहीं फैलता। उन्होंने चिरायु प्रबंधन को सुझाव देते हुए कहा कि- यहां से स्वस्थ होकर जाने वाले लोगों से संपर्क कर उनके अनुभव से दूसरों के साथ साझा करें। जो लोग कोरोना से डर रहे हैं, उनके बीच कोरोना को हराने वाले के अनुभव पहुंचाएं जाए।

Share This News :