Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
आत्मनिर्भर भारत में होगा मध्यप्रदेश का ............. नरोत्तम मिश्रा

दतिया। गृह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को सुबह 9ः00 बजे दतिया निवास पर पहुंचे। वहीं उपस्थित आम नागरिकों से मुलाकात की गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने समाजसेवी अमित महाजन, दीपू सचदेवा, अरुण तिवारी, की टीम के साथ दतिया नगर की बस्तियों के जरूरतमंद परिवारों में राशन सामग्री वितरण की।

इसके पश्चात गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दतिया नगर के आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जोनहार घूघसी हिडोरा और डगरई पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों में दाल चावल गेहूं तेल नमक मिर्ची धनिया राहत सामग्री के पैकेट वितरण किए। सभी नागरिकों के सैनिटाइजर से हाथ धुलाए गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उपस्थित नागरिकों को समझाते हुए कहा कोई नहीं जानता था कि ऐसा भी वक्त आएगा इंसान को इंसान से दूर रहना पड़ेगा। देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महामारी को भारत देश मे हावी नहीं होने दिया। विश्व के कई देश इस महामारी से बिखर गए हैं पर हमारा भारत देश जो मजबूत स्थिति पर खड़ा था। केरोना महामारी को हम सभी मिलकर प्रदेश से हरा कर भगाएंगे हम सभी कि जागरूकता से ही कोरोना हारेगा।

Share This News :