Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बूंद-बूंद पानी के लिए कदमों से नाप रहे मीलों की दूरी

जिला मुख्यालय से सटे गांव बंधान के आगे पहाड़ी अंचल में बसे कालाखेत गांव के लोग गर्मी में पानी की समस्या जूझते हैं। वे इतनी जद्दोजद करते हैं कि आमजन की भी रुह कांप जाए।

क्षेत्र में वर्तमान में बूंद-बूंद के लिए लोग कदमों से मीलों दूरी नापने को मजबूर हैं।कालाखेत सहित आसपास के कई फलियों में 200 से अधिक परिवार रहते हैं। मार्च से यहां जलसंकट की शुरुआत हो जाती है। हालांकि गांव में ट्यूबवेल और हैंडपंप हैं, लेकि न उनमें पानी सूख चुका है।

ऐसे में बंधान के आगे सीमेंट कांक्रीट रोड के घाट के कि नारे पहाड़ी से रिसने वाला पानी लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। रोड कि नारे रिसने वाला पानी करीब छह-आठ घंटे में दो से तीन फीट गहरे और चार बाय चार के गड्ढे में जमा होता है।

यहां सुबह 9 से 12 और दोपहर 3 से 6 बजे तक पानी भरने के लिए भीड़ जमा होती है।मवेशी भी झिरी पर निर्भरबता दें कि यहां से पानी भरने के लिए ग्रामीण पहाड़ी पगड़ंडियों से होकर दो से तीन कि लोमीटर तक आवाजाही करते हैं।

महिलाएं कपड़े धोने और पुरुष पेयजल, निस्तार सहित मवेशियों के लिए पानी लेकर जाते हैं। कालाखेत की सुनीताबाई व बबिता ने बताया कि 200 से अधिक परिवार इस झिरी पर निर्भर हैं। बारिश में ऊंची-ऊंची पहाड़ियां और कल-कल बहते झरने लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं, लेकिन मार्च से जून तक बूंद-बूंद पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है।

Share This News :