Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया के गढ़ में नरोत्तम मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी, 3 घंटे में करना है कमाल!

प्रदेश में प्रस्तावित 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों के लिए लॉकडाउन के बीच सियासत अनलॉक हो गई है। बयानबाजी के बाद अब मैदानी जंग की तैयारी होने लगी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा ज्वॉइन करने के बाद और 24 में से 16 सीटें ग्वालियर चंबल से होने के कारण सरकार और विपक्ष दोनों की निगाहें इसी अंचल पर टिकी हैं। लेकिन सिंधिया के गढ़ में हमेशा सिंधिया को घेरने वालों को अब उनके साथ काम करने के लिए तैयार करना बड़ी चुनौती है। बीजेपी ने इसकी जिम्मेदारी अपने संकटमोचक यानी नरोत्तम मिश्रा को सौंपी है। मिश्रा ग्वालियर दौरे पर वहां के दिग्गज नेताओं से वन टू वन बात करेंगे।

 

ग्वालियर चंबल अंचल को जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ कहा जाता है, वहीं ये भारतीय जनता पार्टी को गढ़ने वाली राजमाता विजया राजे सिंधिया यानि ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी की कर्मभूमि भी है। बीजेपी इसी अंचल से फली फूली और पूरे विश्व तक पहुंची। कहने का मतलब ये है कि प्रदेश से लेकर देश तक की राजनीति कहीं ना कहीं ग्वालियर से प्रभावित होती ही है। चाहें सत्ता के केंद्र में बीजेपी हो या कांग्रेस, ग्वालियर उसका बड़ा केंद्र रहता है। इस बार भी जब कांग्रेस की सरकार प्रदेश से विदा हुई तो उसमें भी ग्वालियर चंबल ने बड़ी भूमिका निभाई।

Share This News :