Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पूर्व मंत्री पवैया ने किया गृहमंत्री का तिलक कर स्वागत

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया और राज्य के नये नवेले गृहमंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा गहरे मित्र है। इस गहरी मित्रता की मुहर उस वक्त फिर लग गई जब नरोत्तम मिश्रा गत रोज पवैया से भेंट करने पहुंचे तो पवैया ने उनका तिलक कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद दोनों में वर्तमान में ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके समर्थकों के भाजपा में आने के बाद पनपे हालातों पर लंबी चर्चा का दौर चला। चूंकि पवैया शुरू से ही सिंधिया के कटटर विरोधी रहे है इसलिए पार्टी को उनके नाराज होने की ज्यादा चिंता है इस कारण उनसे बातचीत के लिए भी नरोत्तम पहुंचे थे। चर्चा के दौरान पवैया का स्पष्ट कहना था कि हम दोनों गहरे मित्र है परंतु मूल कार्यकर्ता के सम्मान की अनदेखी हुई तो मुझै पीड़ा होगी। उन्होंने इस दौरान प्रशासन को भी चेतावनी दी कि अब भाजपा सरकार है इसलिए प्रशासन को भी उस मोड पर आ जाना चाहिए। वहीं पवैया की बेबाकी और हिदायत के बाद नरोत्तम ने भी मूल कार्यकर्ता का सम्मान बना रहने का आश्वासन दिया।

Share This News :