Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री ने की बड़ी माँग ....

भोपाल. प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने और कारोबार में तेजी लाने के लिए शुक्रवार को गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कारोबारियों से बातचीत की। इस दौरान उद्योगपतियों ने स्कूल, कॉलेज और कोरोना के इलाज में उपयोग की जाने वाली पीपीई किट समेत अन्य सामान पर जीएसटी में छूट दिए जाने की मांग रखी। उन्होंने स्थानीय संसाधनोंका उपयोग करते हुए रोजगार के नए अवसर बढ़ाने पर जोर दिया।

 

गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज अपने निवास पर रोजगार संवर्धन को लेकर उद्योगपतियों से चर्चा की। बैठक में शहर के सुनील बंसल, राजीव अग्रवाल, मनोज मोदी, अमरजीत सिंह, एनएल गुर्जर, अनिरुद्ध चौहान, डॉ. राहुल खरे, बीएस यादव, डॉ. उमेश शारदा, सुरेंद्र मित्तल और प्रदीप मित्तल मौजूद थे। उन्होंने कारोबार और रोजगार को बढ़ाने के लिए जीएसटी में कुछ राहत दिए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्कूल-कॉलेज में करीब 50 हजार बसें संचालित होती हैं। इन्हें जीएसटी और आरटीओ आदि के टैक्स देना पड़ रहा है। ऐसे में इसका भार शिक्षण संस्थानों के साथ इससे जुड़े कारोबारियों पर पड़ रहा है।

पीपीई किट और कोरोना के इलाज में उपयोग होने वाले मेडिकल सामान को भी जीएसटी से राहत मिलना चाहिए। इससे बचने वाले रुपयों का उपयोग रोजगार बढ़ाने में किया जा सकेगा। बेराजगारों के लिए रोजगार के नए अवसर बनने से प्रदेश में अर्थिक गतिविधियां बढ़ाने में मदद मिलेगी। मंत्री मिश्रा ने जल्द ही दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण से इस संबंध में अनुरोध करने का आश्वासन दिया है।

रेल ब्राह्मण परिवार ने लोगों को मास्क बांटे

रेल ब्राह्मण परिवार भोपाल की टीम ने आज लोगों को मास्क बांटे। टीम ने स्टेशन परिसर, आरपीएफ थाना, जीआरपी थाना, 80 फीड रोड, अशोका गार्डन, प्रभात पेट्रोल पंप तक फेस मास्क लोगों को निशुल्क दिए। रास्ते में बिना मास्क वाले और सामान्य नागरिकों को यह दिए गए।

Share This News :