Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री बोले- पानी की व्यवस्था सुधरी है, लेकिन अभी तक लापरवाही से नहीं मिल पा रहा था

दतिया. 14 दिन बाद गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के साथ कलेक्टोरेट में पानी की समस्या को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने पानी की व्यवस्था सुधारने पर सीएमओ और नपा इंजीनियरों को धन्यवाद दिया लेकिन यह भी कहा कि शहर में सप्लाई करने के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में है लेकिन अभी तक व्यवस्था खराब थी और लापरवाही हो रही थी। दतिया शहर में यह लापरवाही हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पेयजल सप्लाई की शर्त के अनुसार प्रतिदिन सुबह और शाम के समय ढाई मीटर ऊंचाई तक पानी चाहिए। इसलिए सात दिन में इस व्यवस्था को भी सुधारें। इससे पहले कलेक्टर रोहित सिंह ने कहा कि शहर की पेयजल व्यवस्था में 94 प्रतिशत तक सुधार हुआ है और अब हर दूसरे दिन शहर में पानी सप्लाई हो रहा है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट भी गृहमंत्री के सामने रखी। जनप्रतिनिधियों ने सड़कों की समस्या भी रखी। जिस पर गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने ठंडी सड़क और उनाव रोड की हालत खराब होने पर सात दिन के अंदर ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करने के निर्देश भी सीएमओ को दिए।

Share This News :