Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया के सम्मान पर मंत्री मिश्रा बोले ...

ग्वालियर। मध्य प्रदेश बीजेपी के संकटमोचक और प्रदेश सरकार में गृह और स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा रविवार की शाम ग्वालियर पहुंचे तो सबकी नजरें उनके ऊपर टिकी थीं। क्योकि इससे एक हफ्ते पहले वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के ठीक एक हफ्ते बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए प्रद्युम्न सिंह तोमर, मुन्नालाल गोयल और भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश शर्मा से उनके घर मुलाकात करने पहुंचे। लगातार दौरे पर मिश्रा ने कहा, चुनाव होने वाले इसलिए दौरे को चुनाव से जोड़कर देखना चाहिए। 

भाजपा को भितरघात पर मिश्रा ने कहा जो गिरे है उनसे पूछो उनको किस बात का डर है। मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा-राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश से दो सीटें जीतेगी। भाजपा में सिंधिया के सम्मान पर मिश्रा ने कहा, भाजपा में किसका सम्मान हो रहा है किसका सम्मान यह कांग्रेस तय करेंगी क्या। वो अपनी पार्टी का अपमान देख लें,अपनी पार्टी की चिंता कर लें। यदि इतनी चिंता अपनी पार्टी की होती तो आज यह हश्र नहीं होता। नरेन्द्र सिंह तोमर के गुट पर कहा यहां कोई गुट नहीं है यहां सब भारतीय जनता पार्टी के है।

Share This News :