Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
आ गई सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, साथ ही किया गया कोरोना टेस्ट- सामने आया मौत का कारण

14 जून 2020 को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देर रात आई जिसमें आत्महत्या की पुष्टि की गई है। वहीं, उनका कोरोना टेस्ट भी लिया गया है, जिसका रिपोर्ट अभी आना है। जबकि ऑर्गेन को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया गया है। जहां जांच की जाएगी कि उनके ऑर्गन्स में किसी तरह का जहर या ड्रग्स तो नहीं है।

 

मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्हें सुशांत के कमरे से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। सुशांत के नौकर ने पुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दीरविवार का दिन सुशांत ने आम दिनों की तरह ही शुरु किया। वह साढ़े छह बजे उठे, साढ़े नौ बजे सुशांत ने जूस पिया और अपने कमरे में बंद हो गए। सुशांत अपने कमरे में 12.30 बजे तक बंद रहे। जब उनका नौकर उनके कमरे में खटखटाने गया और सुशांत ने दरवाज़ा नहीं खोला तब चाभी बनाने वाले को बुलवाया गया और दरवाज़ा खोला गया।रविवार को ढाई बजे सुशांत के शव को बीएमसी कूपर हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना उनके परिवार और चाहने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं।।

Share This News :