Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
संकटमोचक डॉ. नरोत्तम अब नई भूमिका में...

ग्वालियर। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के संकटमोचक एवं राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आजकल अब एक नई टीचर की जिम्मेदारी में हैं, वह आजकल पार्टी की रीति , नीतियों , शिष्टाचार व संयम बरतने का पाठ भी पढा रहे हैं। वह यह पाठ भी कांग्रेस से भाजपा में आये पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायकों को दे रहे हैं, कि भाजपा में कार्यकर्ताओं व नेताओं से काम लेने के लिये आप उनसे पारिवारिक व व्यक्तिगत रूप से जुडें, ताकि पार्टी कार्यकर्ता आपको डायजेस्ट कर सकें। 

ज्ञातव्य है कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिराकर आये पूर्व मंत्री व पूर्व विधायकों ने अभी तक भाजपा के नेता, मंत्री, पूर्व मंत्री , विधायक , संगठन मंत्री व जिलाध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारियों से दूरियां बना रखी हैं और अभी भी कांग्रेसी संस्कार व शैली अपनाये हुये हैं। जिससे भाजपा कार्यकर्ता भी उनसे लगातार दूर जा रहे हैं वह भी ऐसे समय जब उप चुनाव की वेला नजदीक है। 

यह स्थिति भाजपा के लिये आगामी समय में खतरे की घंटी बन सकती है, क्योंकि सरकार बचाये रखने के लिये भाजपा के पास संख्या बल का होना जरूरी है। इसी बात को भांपकर भाजपा संगठन व सरकार से जुडे लोग चिंतित हैं। यह काम है कि सारी स्थिति को समझकर सरकार के संकटमोचक व प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा स्वयं आगे बढे हैं। उन्होंने भविष्य में होने वाले डेमेज कंन्ट्रोल को रोकने के लिये अभी से तैयारी शुरू कर दी है। 

असल में स्थिति यह है कि भाजपा में आये पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं से ही दूरियां बनाये हुये हैं, और ऊल जुलूल बयान देकर भाजपा की जगहंसाई करा रहे हैं। पूर्व मंत्री इमरती देवी का एक ताजा बयान इसका जीता जागता उदाहरण हैजिसमें उन्होंने विरोध करने पर आंखें ही फोडने की धमकी दे दी है। ऐसा ही कई बयान पूर्व मंत्री व पूर्व विधायकों के आने से भाजपा कार्यकर्ता हैरान है कि यह अपनी पार्टी में हैं या अभी भी कांग्रेस में । 

इस बात को लेकर गृहमंत्री व शिवराज सरकार के संकटमोचक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने संभवतः स्वयं पहल की है। उन्होंने ग्वालियर-चंबल संभाग की १६ विधानसभा उपचुनाव की सीटों की कमान संम्हाली है और स्वयं प्रत्येक पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक के जाने की प्लानिंग की है। वह इसके तहत सभी को भाजपा कार्यकर्ताओं से नजदीकियां बनाने , अपना अहंम त्यागने, सटीक बयान देने व विवादास्पद बयानों से बचने की सलाह , संगठन से जुडे नेताओं के घर जाने की सलाह दे रहे हैं। 

Share This News :