Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
'लीजन' का 40 हजार सर्वर हैक करने का दावा, निशाने पर अब संसद की वेबसाइट

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, विजय माल्या और कुछ पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट हैक करने के बाद हैकर ग्रुप 'लीजन' के हौसले अब इतने बुलंद हैं कि उसने अब संसद की बेवसाइट हैक करने की धमकी दी है। हैकर ग्रुप 'लीजन' ने दावा किया है कि उसने करीब 40,000 से अधिक सर्वरों को हैक कर लिया है और अब उसके निशाने पर भारतीय संसद का सर्वर है।

'लीजन' के एक सदस्य ने factorydaily.com के साथ हुए इंटरव्यू में बताया कि हमारा अगला निशाना sansad.nic.in  à¤¹à¥‹à¤—ी। बता दें यह साइट सरकारी कर्मचारियों को ईमेल सर्विसेज मुहैया करवाती है। अपने एक अन्य इंटरव्यू में 'लीजन' के एक सदस्य ने दावा किया कि उनके पास अपोलो अस्पताल के सर्वर की भी सारी जानकारी है जहां तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता भर्ती रही थीं। इतना ही नहीं 'लीजन' ने यह भी दावा किया कि भारतीय बैंकिंग सिस्टम भी साइबर हमलों के निशाने पर है। यह इंटरव्यू लीजन ग्रुप के सदस्य ने वॉशिंगटन पोस्ट को दिया था।

वाशिंगटन पोस्ट में विदेशी मामलों पर लिखने वाले मैक्स बिराक ने कहा कि जब मैंने उनसे पूछा कि उनके पास इतना सारा आंकड़ा कैसे पहुंचा, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने भारत के 40,000 से अधिक सर्वरों को हैक किया और ये आंकड़े उनमें से ही अपने लक्ष्यों को चुन रहे थे, इसका कोई और तरीका नहीं था। उन्हें जो कुछ भी मिला है, उनका इरादा उसे जारी करने का है।

हैकिंग के पीछे उद्देश्य

लीजन ने चेतावनी दी है कि उनका अगला निशाना आईपीएल के अध्यक्ष ललित मोदी हैं। लीजन के अनुसार हम पत्रकारों और कायकर्ताओं को निगरानी के चंगुल से बचने के लिए यह सेवा उपलब्ध कराना चाहते हैं, जो इस समय इंटरनेट पर मौजूद है। अगर आपका किसी देश या किसी व्यक्ति के साथ कोई संघर्ष नहीं है तो आपको एक इंसान के तौर पर निजता का अधिकार है। लीजन की वेबसाइट में दावा किया गया कि हमारे नेटवर्क के द्वारा बनने वाले ई-मेल को केवल टॉर ब्राउसर को डाउनलोड करने के बाद ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

Share This News :