Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
PPE किट पहनकर कोविड सेंटर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा और ...

उज्जैन में स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोविट सेंटर का निरीक्षण किया, नरोत्तम मिश्रा PPE किट पहनकर कोविड सेंटर पहुंचे। जहां उन्होंने मरीजों का हाल जाना इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कोई भी अपने आप को अकेला ना समझे। इस विपदा की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। दरअसल प्रदेश में कोरोना के मरीज रोज मिल रहे है। लेकिन राहत की बात ये है कि, प्रदेश का रिकवरी रेट भी सुधारा है। बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा उज्जैन दौरे पर हैं।

वहीं उज्जैन पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बाबा महाकाल के दर्शन भी किए और पूजा-पाठ कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

Share This News :