Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी मंजूरी

भोपाल. पिछले 3 सालों से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में बड़ी संख्या में कांस्टेबल (Constable) की भर्ती को मंजूरी दे दी है. अगले महीने से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक ली. इस दौरान उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये विभागीय अधिकारी पूरी सजगता और तत्परता से कार्य करें. साइबर क्राइम कन्ट्रोलिंग टेक्नीक (Cyber crime Control Technology) को उन्नत बनाया जाये और सोशल मीडिया सेल को सशक्त करें. उन्होंने कहा कि विभाग में आरक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्र की जाये. साथ ही उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया नियमानुसार प्रारंभ की जाये.

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिस विभाग में शीघ्र ही 4269 पुलिस आरक्षकों की भर्ती की जाएगी. उन्होंने पुलिस महानिदेशक विवेक जोहरी को पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस विभाग में आरक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की फाइल मंत्रालय से बुलाकर स्वीकृति प्रदान की. पुलिस महकमें में पिछले तीन साल से आरक्षक भर्ती प्रक्रिया रूकी हुई थी. अगले महीने से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जायेगी

Share This News :