Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार, दो दर्जन बनेंगे मंत्री, सीएम शिवराज पहुंचे दिल्ली, अमित शाह और जेपी नड्डा ....

भोपालः मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार और मंगलवार में हो जाएगा. इस विस्तार में 2 दर्जन मंत्री बनाए जाने की संभावना है.

 

अभी राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री को छोड़कर कुल 5 मंत्री हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में केन्द्रीय नेतृत्व से चर्चा करने आज दोपहर बाद दिल्ली रवाना हो गए. जानकार सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे. मुख्यमंत्री कल दिल्ली से वापस भोपाल आएंगे.

मंत्रिमंडल में शरीक होने वाले नए मंत्रियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए लगभग नौ पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों को शरीक किया जा सकता है. इसके साथ ही भाजपा के अपने आधा दर्जन वरिष्ठ पूर्व मंत्रियों के साथ ही लगभग इतने ही नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैंजानकार सूत्रों के अनुसार कांग्रेस से भाजपा में आए सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी के साथ ही पूर्व विधायक राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, एंदल सिंह कंसाना, हरदीप डंग, रणवीर जाटव और बिसाहूलाल सिंह मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं..

Share This News :