Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
Pragya Singh Thakur का विवादित बयान, विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई व्यक्ति राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के रविवार को दिए गए एक बयान ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचीं साध्वी ने कांग्रेस द्वारा चीन के मामले में खड़े किए जा रहे सवाल पर मीडिया से कहा कि विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई भी व्यक्ति राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता। चाणक्य ने कहा था कि इस भूमि का पुत्र ही देश की रक्षा कर सकता है। यहां साध्वी का इशारा सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर था।

साध्वी ने यहीं नहीं रुकी बल्कि उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी में न बोलने की सभ्यता है न संस्कार और न ही देश भक्ति है। मैं कहती हूं कि देश भक्ति आएगी भी कहां से, जब दो-दो देश की सदस्यता लेकर रहेंगे।' इसके अलावा सांसद ने कहा कि चीन से निपटने के लिए देश तैयार है। केंद्र सरकार चीन को पूरी ताकत से जवाब देगी। भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता।

Share This News :