Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कैबिनेट विस्तार के बीच नरोत्तम दिल्ली पहुंचे

ग्वालियर. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बैठकों का दौर दिल्ली में जारी है। रविवार को जहां एक दौर की चर्चा हो चुकी है वहीं आज दूसरे दौर में इस पर मंथन हो रहा है। आज सुबह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने केंद्रीय नेताओं से फिर से मिलने का दौर शुरू किया है। इस बीच प्रदेश के जो प्रस्तावित मंत्रियों के नाम है उसमें से कुछ पर केंद्रीय संगठन ने कैंची चलाई है। उधर सिंधिया समर्थकों को दिए जाने वाले विभागों को लेकर लगभग सहमति बन गई है।

सिंधिया समर्थक मंत्रियों को आबकारी, उच्च शिक्षा और नगरीय प्रशासन जैसे बड़े विभाग दिए जाएंगे। वहीं भाजपा के खाते में परिवहन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और जनसंपर्क जैसे विभाग आएंगे। कल देर रात तक चली बैठकों के बाद आज सुबह से फिर बैठकों का दौर शुरू है। इन बैठक में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए जद्दोजहद जारी है। इधर राज्यसभा के नव निर्वाचित सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिय कल भोपाल आ सकते है।

Share This News :