Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को बुलाया दिल्ली

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और मंत्रिमंडल में सभी वर्गो में संतुलन बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। दो दिन के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अलग-अलग मुलाकातें कीं। वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी दो बार मिले। सोमवार शाम को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद शिवराज का मप्र लौटने का कार्यक्रम भी रद कर दिया गया।इस बीच पार्टी ने मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को दिल्ली बुला लिया।

Share This News :