Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शिवराज मंत्रिमंडल का विस्‍तार आज: राजभवन में 11 बजे होगा शपथ ग्रहण , यह नाम फाइनल

भोपाल. मध्य प्रदेश की तीन महीने पुरानी शिवराज सिंह चौहान सरकार (Shivraj Singh Chauhan Government) का आखिरकार आज कैबिनेट विस्तार ( first Cabinet Expansion) होने जा रहा है. लंबी जद्दोजहद के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी मिली. दिल्ली में मौजूद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि गुरुवार को कैबिनेट का विस्तार होगा, तो मुख्यमंत्री शिवराज भी इस बात का ऐलान कर चुके हैं. भोपाल में राजभवन में आज सुबह 11 बजे मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह (Oath Ceremony) होगा. इस दौरान 25 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं.शपथ समारोह सुबह 11 बजे राजभवन में होगा, जिसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और ज्योतिरादित्य सिंधिया एक साथ सुबह 10 बजे दिल्ली से चार्टर प्लेन से भोपाल पहुंचेंगे.

ये दिग्‍गज बन सकते हैं मंत्री

मंत्रिमंडल विस्‍तार में भाजपा की तरफ से यशोधरा राजे सिंधिया, मोहन यादव, भूपेन्द्र सिंह, विश्वास सारंग, संजय पाठक, अरविंद भदौरिया, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, विष्णु खत्री, यशपाल सिसोदिया, ज़ालम सिंह पटेल, हरिशंकर खटीक और गोपाल भार्गव, जगदीश देवड़ा और नागेन्द्र सिंह मंत्री बन सकते हैं. जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से बीजेपी में गये पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह सिसोदिया, इमरती देवी, प्रदुम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी, हरदीप डंग, बिसाहू लाल सिंह, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, एंदल सिंह कंसाना, ब्रजेन्द्र यादव और रणबीर जाटव को भी मंत्री पद मिल सकता है.

Share This News :